भोपाल में बदमाश वर्चस्व दिखाने के लिए नया-नया तरीका निकाल रहे हैं। अभी तक एक गुट दूसरे गुट की पिटाई लगाते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था। अब कट्टे में कारतूस भरते हुए वीडियो अपलोड किया है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच दहशत फैलाना है।
टीआई रूपेश दुबे के मुताबिक पुलिस को वीडियो मिली। इसमें एक लड़का कट्टे में कारतूस भरते दिख रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़के के बारे पता लगाया। लड़के की पहचान करोंद के रहने वाले दानिश उर्फ माया के रूप में हुई। पुलिस वीडियो में दिखने वाले लड़के को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है कि कट्टा कहां से लेकर आया है। दानिश पर अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं।
दहशत फैलाने के लिए बनाते हैं वीडियो
बदमाश लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए ऐसा वीडियो बनाते हैं। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। निशातपुरा क्षेत्र में इसके पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आया है।




