Wednesday, July 8, 2026
25.4 C
Bhopal

कैफे पर छापा,आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोग

आधारताल स्थित मून लाइट कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। यहां पर्दे की आड़ में लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने कैफे के पर्दे हटवाए और संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। अब जिले में संचालित सभी कैफे के पर्दे हटवाए जाएंगे। यह कार्रवाई एक युवती की शिकायत पर हुई है। वह 22 जुलाई को थाने पहुंची थी और बताया कि लड़कियों और महिलाओं को ब्लैकमेल कर कैफे लाया जाता है। वो इसकी चश्मदीद हैं।

महिला ने थाना प्रभारी प्रवीन कुमरे को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि समता कॉलोनी निवासी मोहित पटेल मेरे पति का दोस्त है। काम के सिलसिले में अक्सर वह घर आकर पति से बातचीत करता था। 19 जुलाई को मोहित ने यह कहते हुए आधारताल स्थित मून लाइट कैफे बुलाया कि यहां पर पार्टी है, थोड़ी देर में आपके पति भी आ रहे हैं।

महिला जब कैफे पहुंची तो वहां पर मोहित अकेला था, उसने धमकाते हुए ना सिर्फ रेप किया, बल्कि पति और अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला कैफे से सीधे घर गई। 22 जुलाई को थाने पहुंचकर उसने सारी घटना पुलिस को बताई।

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मून लाइट कैफे की जांच करना शुरू कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कैफे की आड़ में गलत काम होते हैं। कैफे में छोटे-छोटे केबिन पर्दे की मदद से बनाए गए थे। जहां पर नशा और जिस्म फिरोशी चलती थी। पुलिस ने मूनलाइट कैफे के संचालक अमन राठौर और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर, कैफे में लगे सारे पर्दे हटवा दिए हैं।

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि महिला से रेप करने वाले मोहित पटेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र में 3 कैफे हैं, जिनमें पर्दे लगे हैं। सभी जगहों से पर्दे हटवाए जा रहे हैं और चेतावनी दी है कि अब पर्दे ना लगें। एसपी ने जिलेभर में कैफे से पर्दे हटाने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

मददगार बना ‘दरिंदा’: कार खराब होने पर की थी मदद, अब युवती से दुष्कर्म की कोशिश

ग्वालियर। एक युवक द्वारा मुसीबत में मदद का भरोसा...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

Topics

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img