Monday, July 6, 2026
27 C
Bhopal

बच्ची से रेप के मामले में स्कूल के बाहर प्रदर्शन

भोपाल के निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के रेप के मामले में पेरेंट्स और सामाजिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल के सामने बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर स्कूल के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मांग है कि स्कूल की मान्यता रद्द की जाए। साथ ही रेप के आरोपी टीचर कासिम रेहान को फांसी की सजा दी जाए।

बुधवार को कमला नगर स्थित स्कूल में तीन सील की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। आरोपी स्कूल का टीचर है। पुलिस ने आरोपी को रफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी टीचर कासिम रेहान भोपाल के बुलेट राइडिंग ग्रुप का एक्टिव मेंबर है।

आरोपी टीचर कासिम रेहान भोपाल के बुलेट राइडिंग ग्रुप का एक्टिव मेंबर है।

स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग

स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी और संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं। संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि आरोपी टीचर कासिम रेहान का पुतला जलाया है। स्कूल की मान्यता रद्द नहीं होने तक संबंधित संस्था के बाहर प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर मौजूद रहे एसडीएम ने स्कूल की मान्यता रद्द करने का आश्वासन दिया है।

पेरेंट्स ने कहा- बच्चों की टीसी दे स्कूल

स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पेरेंट्स ने कहा, हमें स्कूल के टीचर्स ने बताया था कि फेक न्यूज है। लेकिन अब पुष्टि हो गई है। इस स्कूल पर बुलडोजर चलाया जाए। आरोपी को फांसी दी जाए। स्कूल में पढ़ने वाले हमारे बच्चों का साल बर्बाद हुआ है। हमें टीसी चाहिए। फीस का पूरा पैसा वापस हो और बच्चों का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया जाए। हम बच्चों को इस स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते हैं।

भारत रक्षा मंच के महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा, हम कट्टर हिंदू हैं। इस तलवार की नोक पर सलवार पहनने वाले, यदि तुम भाले उठाओगे , तो यह वापस ओम नमः शिवाय करेंगे।

मार्च में रेप के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ था आरोपी

मार्च 2024 में झारखंड में महिला बाइकर से रेप की घटना के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। उन विरोध प्रदर्शन में आरोपी टीचर कासिम रेहान भी शामिल हुआ था। उसने एमपी नगर में बाइकर ग्रुप के साथ कैंडल मार्च निकाला था।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img