Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

सचिव के नंबर से वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो

भोपाल की एक ग्राम पंचायत के सचिव के मोबाइल नंबर से गांव के ही एक वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो शेयर किए गए। इस ग्रुप में कई स्टूडेंट्स और प्रबुद्धजन भी जुड़े हैं। जिन्होंने विरोध जताया। इसके बाद यह मामला जिला पंचायत के अफसरों तक भी पहुंचा। इसी बीच सचिव ने भी सायबर क्राइम पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, ‘ग्राम पंचायत सेवनिया ओमकारा’ से एक वॉट्सएप ग्रुप बना है। जिसमें सचिव अंतर सिंह समेत कई स्टूडेंट्स और प्रबुद्धजन भी जुड़े हैं। इसी ग्रुप में सचिव के मोबाइल नंबर से बुधवार रात 11.56 बजे 6 अश्लील फोटो शेयर किए गए। इस मामले में जिपं सीईओ ऋतुराज सिंह के पास भी मामला पहुंचा।

सचिव बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश इस मामले में सचिव अंतर सिंह ने बताया, रात 11 बजे मैं सो रहा था। इसी बीच रात 12 बजे मेरा वॉट्सएप को हैक करके किसी ने ग्रुप में अश्लील फोटो भेज दिए। इसकी जानकारी मुझे मेरे परिचितों ने रात में ही दी। इसके बाद जब मैंने अपनी वॉट्सएप ओपन किया तो वह लोग आउट था। जिसे मैंने पुन: लोग ऑन किया। तब पता चला कि मेरा वॉट्सएप किसी ने हैक कर दिया है। सचिव ने आवेदन में यह भी बताया कि उन्होंने न तो कोई एप इंस्ट्राल किया था और न ही किसी से ओटीपी शेयर किया। फिर भी वॉट्सएप हैक हो गया।

Hot this week

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img