Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

सागर पुलिस ने दिल्ली NCR से पकड़ा गैंगरेप का आरोपी

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को सागर पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दयालु यादव फरारी के दौरान चौकीदार की नौकरी कर रहा था। पुलिस को जैसे ही उसकी लोकेशन मिली, टीम दिल्ली पहुंची और दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

छानबीला पुलिस के अनुसार, 18 मई की रात करीब 8 बजे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को दयालु यादव बहला-फुसलाकर गुड़गांव ले गया था। वहां किराए पर कमरा लेकर युवती को जबरन रखा और दुष्कर्म किया। बाद में उसके दो साथियों ने भी पीड़िता से जबरदस्ती की। मौका मिलने पर पीड़िता किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।

शिकायत पर दर्ज हुआ केस, तीन आरोपी बनाए गए

घटना के बाद पीड़िता अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने दयालु यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। तभी से सभी आरोपी फरार थे। वे मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहे थे ताकि पुलिस को लोकेशन न मिले और लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

दिल्ली में चौकीदारी करते मिला आरोपी छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दयालु यादव दिल्ली एनसीआर में है। पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी की तलाश की और उसे चौकीदार की नौकरी करते हुए पकड़ लिया। सागर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

छानबीला थाना प्रभारी सेल्वाराज पिल्लै ने बताया कि गैंगरेप के मामले में फरार मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चौकीदारी कर रहा था। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img