Tuesday, July 14, 2026
32.2 C
Bhopal

मंदसौर में 2.7 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर जिले में गरोठ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। मेलखेड़ा-गरोठ रोड पर वारनी फंटे के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

22 मई को उप निरीक्षक जया भारद्वाज और उनकी टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेलखेड़ा की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया।

तलाशी में 2.720 किलो अफीम मिली उप निरीक्षक जया भारद्वाज ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम विजय सिंह (40) पुत्र मोरसिंह निवासी विशनखेड़ा, थाना मनोहर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 720 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग 4.08 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

गरोठ थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अफीम तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Hot this week

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

Topics

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img