Tuesday, March 3, 2026
34.2 C
Bhopal

विदिशा में एसपी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक:हत्या, रेप और अपहरण जैसे अपराधों पर फोकस

विदिशा में बुधवार को एसपी रोहित काशवानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मृत्यु दर पर चिंता जताई। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन चेकिंग और यातायात नियंत्रण बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण जैसे अपराधों पर चर्चा

बैठक में हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण जैसे अपराधों की भी समीक्षा की गई। लंबित मामलों में तुरंत चालान पेश करने के निर्देश दिए गए। साइबर हेल्पडेस्क को और ज्यादा संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध और यूपीआई फ्रॉड पर विशेष नजर रखने को कहा।

महिला हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट के मामलों की भी समीक्षा

इसके अलावा महिला सुरक्षा पर ध्यान देते हुए महिला हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट के मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की खोज के लिए एसपी ने विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा सहायता

एसपी ने गैर-जमानती वारंट के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। सोलेशियम फंड से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत सहायता देने की बात कही। माइक्रो बीट प्रभारियों के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर बेहतर संवाद की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Hot this week

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का...

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

Topics

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img