Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भाजपा पार्षद और महिला लड़ी, दोनों में आग लगी

शिवपुरी में विवाद के दौरान भड़की आग से बीजेपी की महिला पार्षद और एक अन्य महिला बुरी तरह झुलस गईं। पार्षद (वार्ड-27) सुमन बाथम 20% तक झुलसी हैं और खतरे से बाहर हैं। वहीं, न्यू दर्पण कॉलोनी की रहने वाली रानी नामदेव करीब डेढ़ मिनट तक जलती रही। वो करीब 95% झुलस गई हैं। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजा गया, जहां से रानी को ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रानी नामदेव ऑटो रिक्शा से पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची थी। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस हो रही थी। दोनों के बीच झड़प हुई। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गईं। पार्षद सुमन बाथम जलते हुए भागी।

शोर सुनकर परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। पेट्रोल से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि पेट्रोल कहां से आया और आग कैसे लगी।

5 तस्वीरों में समझे पूरा घटनाक्रम-

पार्षद पति बोले- आग कैसे लगी जानकारी नहीं घटना के समय पार्षद सुमन बाथम के पति राजू बाथम घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मैं कमरे में सो रहा था, बाहर क्या हुआ मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, फिजिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसआई देवराज सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। घटना में गंभीर रूप से झुलसी रानी नामदेव अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। उसका परिवार भी ग्वालियर में उसके साथ है। रानी के बयान के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पार्षद पति के साथ पिछले 15 सालों से दोस्ती रानी नामदेव हाउसवाइफ है। उसका पति ऑटो चालक है। सूत्रों के मुताबिक रानी और पार्षद पति राजू के बीच पिछले 15 सालों से दोस्ती है। राजू ने ऑटो दिलाने और एक बेटी की शादी में मदद की थी। रानी का पति के साथ मंगलवार की शाम विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह रानी पार्षद के घर पहुंची थी।

बीजेपी पार्षद सुमन बाथम अपने पति राजू बाथम के साथ।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img