Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

चलती बाइक पर कलेक्शन एजेंट की पीठ पर चाकू मारा:भोपाल में कैश से भरा बैग-आइफोन लेकर भागे बदमाश

भोपाल के गौतम नगर इलाके में बुधवार दोपहर करीब दो बजे नमक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अस्सी फीट रोड पर चलती गाड़ी में कलेक्शन एजेंट को पीछे से पीठ पर चाकू मारा।

इसके बाद बदमाशों ने कैश से भरा बैग और आईफोन झपट लिया। फरियादी के एक साथी ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं। बदमाशों के बारे में अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

नमक कंपनी के कलेक्शन के लिए निकला था फरियादी आदित्य आर्य (24) छोला इलाके में रहता है। वह बी.कॉम ग्रेजुएट है और फिलहाल नमक कंपनी में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करता है। बुधवार सुबह कलेक्शन के लिए निकला था। पुराने शहर के ईदगाह हिल्स, शाहजहांनाबाद, काजी कैंप और टीला जमालपुरा से कंपनी का कैश कलेक्ट करते हुए अस्सी फीट रोड नई मंडी के पास पहुंचा था।

85 हजार रुपए कीमत का आईफोन छीन लिया

रास्ते में पीछे से टू-व्हीलर (डिओ) सवार दो युवक आए और आदित्य को चलती गाड़ी पर पीठ में चाकू मार दिया। आदित्य के गिरते ही एक बदमाश ने कैश से भरा बैग छीन लिया। जबकि दूसरे ने उसका 85 हजार रुपए कीमत का आईफोन छीन लिया।

फरियादी के साथी ने बदमाशों का पीछा भी किया आदित्य के साथ घटना के समय अनिल नाम का उसका साथी भी था। वह अलग बाइक से चल रहा था। घटना के बाद उसने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन बदमाश उसे चकमा देकर फरार हो गए। भागते हुए आरोपियों के फुटेज पुलिस को मिले हैं। वाहन नंबर और हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसीपी बोले- रेकी के बाद अंजाम दी गई वारदात

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img