Sunday, September 20, 2026
29.1 C
Bhopal

सेंट जोसफ स्कूल का संपत्ति कर घटाने का मामला: जोनल अधिकारी की आईडी से छेड़छाड़, केस दर्ज

भोपाल। शहर के प्रतिष्ठित सेंट जोसफ स्कूल, ईदगाह हिल्स के संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) खाते में बड़ी गड़बड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर निगम के जोन-2 की जोनल अधिकारी की यूजर आईडी से छेड़छाड़ कर स्कूल की 7.71 लाख रुपए की मूल मांग को भारी भरकम तरीके से घटाकर सिर्फ 1.09 लाख रुपए कर दिया गया, जिससे निगम को 6.62 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया।

​कोहेफिजा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कूटरचना (फर्जीवाड़े) और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

क्षेत्रफल और टैक्स राशि में खेल

​जांच के दौरान खुलासा हुआ कि केवल टैक्स की राशि ही नहीं, बल्कि स्कूल की संपत्ति का दर्ज क्षेत्रफल (एरिया) भी बदल दिया गया।

  • 31 मार्च 2026 को जोनल अधिकारी की आईडी से क्षेत्रफल 34,872.3 वर्ग फुट से घटाकर 5,856 वर्ग फुट कर दिया गया।
  • ​इसी दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) और व्यावसायिक लाइसेंस शुल्क की मांग को पूरी तरह शून्य कर दिया गया।
  • ​इसके बाद 24 जून 2026 को स्कूल का क्षेत्रफल फिर से बढ़ा दिया गया।

पासवर्ड बदलकर की गई संदिग्ध गतिविधि

​जोनल अधिकारी मोहित मालवीय के अनुसार, अप्रैल में टैक्स वसूली के दौरान गड़बड़ी पकड़ में आई। डिलोयट की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि 31 मार्च को दोपहर करीब 3:21 बजे मुख्यालय के ‘सपोर्ट-1’ यूजर से जोन-2 की आईडी का पासवर्ड बदला गया था। इसके अलावा, 14 मार्च को कंप्यूटर शाखा के यूजर एप्लीकेशन से भी इस खाते को एक्सेस किए जाने की जानकारी मिली है।

​पुलिस अब डिजिटल रिकॉर्ड, यूजर लॉग और दस्तावेजों के आधार पर यह जांच कर रही है कि यूजर आईडी का इस्तेमाल किसने किया और यह बड़ा फेरबदल किसके निर्देश पर किया गया था। कंप्यूटर शाखा के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी इस संबंध में प्रतिवेदन लिए गए हैं।

Hot this week

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...

शाहपुरा में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, SAF के 2 जवानों समेत 13 गिरफ्तार

​भोपाल। शाहपुरा इलाके के बंगाली मोहल्ला स्थित एक घर...

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...

Topics

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...

शाहपुरा में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, SAF के 2 जवानों समेत 13 गिरफ्तार

​भोपाल। शाहपुरा इलाके के बंगाली मोहल्ला स्थित एक घर...

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img