Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

बैरागढ पुलिस ने आंगनबाडी में हुई चोरी का 24 घण्टे में किया खुलासा

2 नाबालिग चोर समेत खरीददार कबाडी को किया गिरफ्तार चोरी गए खिलोने इत्यादि सामान कीमती 11,500 रूपये का मशरूका जप्त

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अपराधियो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पतारसी व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य मे दिनाँक 21.07.22 को फरियादीया श्रीमति ज्योति कनोजीया पति राजेश कनोजिया उम्र 42 साल नि. मन. 58 मथाई नगर बैरागढ भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि न्यू सब्जी मण्डी आंगनबाडी केन्द्र बैरागढ भोपाल में रखे बच्चो के खिलौने, बर्तन व छोटी बडी कुर्सिया कुल कीमती 11,500 रू. का मशरूका अज्ञात चोर चुरा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपक्र 363/22 धारा 379 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण शासकीय आंगनबाडी ( बच्चो के खिलोने) से संबंधित होने से पाया गया । प्रकरण की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपीयों को तत्काल पकडने हेतू टीम गठित कर बरामदगी करने हेतू निर्देश दिए गए, जिस पर से सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ द्वारा थाना प्रभारी डी पी सिंह के हमराह सउनि शेलेन्द्र सिंह, प्रआर मनीष, आर तरूण, श्रवण, अर्जुन, इमरान की टीम गठित की जाकर प्रकरण में लगातार संदिग्धो को लाकर पूछताछ की गई जो मामले में दो बाल अपचारी सहित खरीददार कबाडी शिवा कुमार मोटवानी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान चोरी गया समस्त सामान (छोटे बच्चो के खिलौने 80 नग, 04 छोटी कुर्सियां, 02 बडी कुर्सियां, 11 ग्लास, 09 थालियां, 01 स्टील की टंकी) कुल कीमती 11,500 रूपये का मशरूका टीम द्वारा बरामद किया गया तथा आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले में धारा 411 भादवि. का इजाफा किया गया ।

उक्त बरामदगी करने में टीम को श्रीमान डीसीपी महोदय जोन 4 द्वारा नगद राशी ईनाम की घोषणा की है ।

गिरफ्तार आरोपी- 1. बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष

  1. बाल अपचारी उम्र 10 वर्ष
  2. शिवा कुमार मोटवानी पिता चन्द्रकुमार 32 वर्ष नि. मन. जी 5 वनट्री हिल्स बैरागढ (कबाडी)

बरामद संपत्ति- आंगनबाडी से चोरी गए छोटे बच्चो के खिलौने 80 नग, 04 छोटी कुर्सियां, 02 बडी कुर्सियां, 11 ग्लास, 09 थालियां, 01 स्टील की टंकी) कुल कीमती 11,500 रूपये।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी.सिह, उनि श्रीकांत, सउनि शैलेंद्र सिह, प्रआर मनीष, आर तरूण, श्रवण, अर्जुन, इमरान की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img