Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और उसके साथी द्वारा युवती से मारपीट और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी अंकित ठाकुर और उसके दोस्त अभिषेक पंवार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

​धोखाधड़ी के बाद बनाई थी दूरी

​रीगल क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत पीड़िता ने बताया कि अंकित ठाकुर से उसकी जान-पहचान थी और शादी की बात चल रही थी। इसी दौरान उसे पता चला कि अंकित का किसी और लड़की से भी संबंध है। अंकित के परिजनों की सलाह पर युवती ने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी।

​घर में घुसकर की मारपीट

​सोमवार दोपहर अंकित अपने साथी अभिषेक के साथ युवती के घर पहुंचा। उसने बातचीत बंद करने पर विरोध जताया और विवाद शुरू कर दिया। जब युवती ने रिश्ता खत्म करने की बात दोहराई, तो दोनों आरोपियों ने उसे गालियां दीं और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

​रास्ते में रोककर तलवार से वार

​घटना के बाद युवती अपने दोस्त रितिक यादव के साथ एमआईजी थाने शिकायत दर्ज कराने जा रही थी। तभी नंदानगर के पास आरोपियों ने उन्हें फिर घेर लिया। आरोपी अभिषेक ने तलवार निकालकर रितिक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर भीड़ जमा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

​पुलिस का पक्ष: “आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं, जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img