Saturday, August 22, 2026
26.1 C
Bhopal

पति बोला- पत्नी और सास ने गुंडों से हमला करवाया

विदिशा के दुर्जनपुरा निवासी दशरथ केवट ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी पत्नी हेमलता केवट और सास हारा बाई पर हमले की साजिश का आरोप लगाया है

घटना 8 मई 2025 की है। दशरथ बासौदा में एक शादी समारोह में गए थे। उनकी पत्नी ने उन्हें फोन कर घर बुलाया। वहां पहुंचने पर ओमकार विश्वकर्मा, अंकित केवट और अन्य युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

दशरथ ने बासौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शादी को हो चुके सात साल दशरथ की शादी को सात साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि- पत्नी पिछले छह महीने से बच्चे के साथ मायके में रह रही है। वह पत्नी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। जब भी वह पत्नी को वापस लाने जाते हैं, उनका अपमान किया जाता है।

पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img