Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

पत्नी और ब्रायफ्रेंड करते थे प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

इंदौर के हीरानगर में रहने वाले मिथुन सकेरिया ने 25 जुलाई को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मौत के पहले उसने किराएदार के मोबाइल से एक वीडियो बनाया।

जिसमें पत्नी सरिता और उसके प्रेमी नवीन पर प्रताड़ित करने की बात कही थी। वीडियो में मिथुन ने मां राजकुमारी से कहा कि पत्नी के प्रेमी को सजा जरूर दिलाना। पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी पर FIR तो कर ली लेकिन 10 दिन से ज्यादा होने के बावजूद दोनों अब भी फरार है।

किराएदार के मोबाइल से बनाए 2 वीडियो गणेश नगर निवासी मिथुन सकेरिया ने सुसाइड के पहले अपने किराएदार उस्मान का मोबाइल लिया। इसमें एक वीडियो बनाया और भाई अर्जुन को भेजा।

वीडियो में मिथुन ने कहा कि मेरा सारा पैसा वो नवीन खा गया है। कभी वह मौर्या लगाता है, कभी पटेल। वह राजेंद्र उसे जानता है। वह उसे छोड़कर आया था। अब ये यह लोग वापस मुझे जेल पहुंचाएगे। मम्मी मैं परेशान हो जाता हूं। मेरे तीन बच्चों से मुझ पर झूठा केस लगवा दिया कि तुमने बलात्कार किया।

पुलिस वाले भी मुझे मारते हैं। क्या कोई बाप अपनी बच्चियों से बलात्कार करेगा। अकाउंट चेक करवाओ। सारे पैसे सरिता से नवीन ने लिए हैं। वह शोभा भाभी को पता है। सब सभी पैसे नवीन को पहुंचा दिए। अगर कुछ हो जाए तो सरिता और नवीन को मत छोड़ना। उन पर कार्रवाई करवाना।

मां, किराने वाली शोभा को भी नहीं छोड़ना। ये सब मिले हुए हैं। बच्चे और मकान तुम देखना। कारखाने में आग लग गई तो पत्नी सरिता मेरी झूठी रिपोर्ट लिखाकर आ गई।

बेटियों से लिखवाई थी FIR मिथुन ने बताया था कि उसकी बेटियों से ही छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में गंभीर शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें ढाई माह से जयादा समय तक जेल में रहना पड़ा। बड़ी मुश्किल से परिवार ने जमानत कराई।

पत्नी सरिता दवाई के लिए रुपए नहीं देती थी। उसने कहा थ कि वह सुसाइड केस में फंसाने की धमकी देती है। अपशब्दों का उपयोग करती है। 500 रुपए में 15 दिन गुजारने की बात करती है।

Hot this week

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

Topics

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img