Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

दिग्विजय सिंह ने कहा खुद को सनातनी हिंदू कहने वाले मोदी जी ने अपनी मां के देहांत पर मुंडन तक नहीं कराया

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा है कि खुद को सनातनी हिंदू कहने वाले मोदी जी ने अपनी मां के देहांत पर मुंडन तक नहीं कराया।

दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ पहुंचे थे। जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा-

नरेंद्र मोदी जी, आपने कितनी सेवा की माता जी की? आप अपने आप को सनातनी हिंदू कहते हैं, लेकिन जब आपकी माताजी का देहांत हुआ तब आपने मुंडन भी नहीं कराया। फिर आप दूसरों को सेवा और संस्कार का पाठ कैसे पढ़ा सकते हैं?

दरअसल, दिग्विजय सिंह बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को गाली दिए जाने के सवाल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा- गाली किसने दी है? क्या कांग्रेस के किसी वर्कर या नेता ने दी है? मोदी जी खुद गालियां देते हैं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उन्होंने क्या-क्या नहीं कहा?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज देश की असली समस्या गालियां नहीं, बल्कि संविधान पर खतरा, वोट की चोरी, चुनाव आयोग का पक्षपात, महंगाई और बेरोजगारी है। अमीर और गरीब की खाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गालियों की चर्चा करते हैं।

जीएसटी संशोधन को गरीबों पर बोझ बताया जीएसटी संशोधन पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत एकमात्र देश है, जहां गरीबों पर जीएसटी का बोझ डाला जा रहा है और उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है। 5 लाख से कम आय वालों पर 30% तक जीएसटी है जबकि उद्योगपतियों पर टैक्स 22% से भी कम।

सिंघार को लेकर कहा- उनका बयान गलत नहीं प्रदेश की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने उमंग सिंघार के आदिवासियों को लेकर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले आदिवासी ही थे, इसलिए उनका बयान गलत नहीं है। दरअसल, उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में कहा था कि गर्व से कहो हम आदिवासी है, हिंदू नहीं।

Hot this week

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

Topics

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img