Saturday, September 19, 2026
23.1 C
Bhopal

व्यापार के नाम पर 1.43 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने व्यापार में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो सगे भाइयों गौरव जैन और आकाश जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गौरव पर पहले से 8 और आकाश पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​बिचौली रोड स्थित अरावली परिसर निवासी कवलदीप सिंह रीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों भाइयों ने उन्हें अनाज मंडी के कारोबार में पैसा लगाने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर बैंक खातों के माध्यम से कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। जब कवलदीप ने अपनी मूल रकम और मुनाफे का पैसा वापस मांगा, तो आरोपियों ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

​इसके अलावा, क्राइम ब्रांच ने 250 से अधिक बैंक म्यूल खातों की जानकारी उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी बालेश्वर को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में ललित उर्फ ऋषि को पकड़ा गया था, जिसके कब्जे से 21 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 20 चेकबुक, 7 क्यूआर कोड और 1 लैपटॉप जब्त किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य नेटवर्क और खातों की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

हत्या के प्रयास का 5 हजार का इनामी आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, अवैध कट्टा भी बरामद

​चिन्नौनी: स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले...

भोपाल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, शुक्रवार को था पहला पेपर

​भोपाल: कमला नगर इलाके में एक दुखद घटना सामने...

Topics

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

स्मैक बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर पहले से दर्ज हैं 14 केस

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 स्थित मेट्रो...

30 लाख के मकान के लालच में पत्नी ने की पति की हत्या, ऐसे खुला राज

​मंदसौर। शहर में 32 साल के इस्माइल उर्फ भूरा की...

नाबालिग से लैंगिक हमले के आरोपी को 5 साल की सजा, एक लाख का मुआवजा

​भोपाल: ​विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने नाबालिग बालिका के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img