Saturday, September 19, 2026
23.1 C
Bhopal

हत्या के प्रयास का 5 हजार का इनामी आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, अवैध कट्टा भी बरामद

चिन्नौनी: स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब 18 दिन से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी सतीश शर्मा (56) को राजस्थान के धौलपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध कट्टा भी बरामद कर लिया है, जिसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।

​चिन्नौनी थाना प्रभारी कुशल भदौरिया के मुताबिक, सुर्रापुरा निवासी आरोपी सतीश शर्मा पुत्र चिरोजीलाल शर्मा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में केस दर्ज था। इस मामले की फरियादी एक दिव्यांग महिला ने 1 सितंबर को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

​मुखबिर की सूचना और तकनीकी मदद के आधार पर चिन्नौनी पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर जिले के डांगवसई इलाके में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध कट्टा भी जब्त कर लिया है। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 का इजाफा कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

व्यापार के नाम पर 1.43 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने व्यापार में निवेश के नाम...

भोपाल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, शुक्रवार को था पहला पेपर

​भोपाल: कमला नगर इलाके में एक दुखद घटना सामने...

Topics

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

व्यापार के नाम पर 1.43 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने व्यापार में निवेश के नाम...

स्मैक बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर पहले से दर्ज हैं 14 केस

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 स्थित मेट्रो...

30 लाख के मकान के लालच में पत्नी ने की पति की हत्या, ऐसे खुला राज

​मंदसौर। शहर में 32 साल के इस्माइल उर्फ भूरा की...

नाबालिग से लैंगिक हमले के आरोपी को 5 साल की सजा, एक लाख का मुआवजा

​भोपाल: ​विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने नाबालिग बालिका के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img