Saturday, July 11, 2026
30.7 C
Bhopal

दो युवतियों के गुटों में लात-घूंसे चले

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में सावन के तीसरे सोमवार को निकली पालकी यात्रा के दौरान दो युवतियों के गुटों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया हैं। हालांकि, पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

लात-घूंसे चलने तक पहुंचा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पालकी यात्रा के दौरान दो युवतियों के गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इसी दौरान एक युवती और उसके साथी को अन्य लड़कियों ने घेरकर पीटा। मौके पर मौजूद रहवासियों और श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे कई वाहन चालक और लोग रुककर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लड़कियों के बीच हुई मारपीट साफ नजर आ रही है।

इस बारे में जब हीरानगर थाने से संपर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि उन्हें अब तक इस घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।

Hot this week

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले हुई...

Topics

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img