Tuesday, October 6, 2026
26.4 C
Bhopal

घड़ियों की ऑनलाइन डिलीवरी मिलते ही दो युवक फरार

भोपाल में एम्स हॉस्पिटल के पास ऑनलाइन ऑर्डर की दो घड़ियों के पार्सल मिलने के बाद युवक डिलीवरी बॉय को धक्का देर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल डायल 100 को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक सर्चिंग की।

जब आरोपी युवकों का सुराग नहीं मिला तो पीड़ित को थाने लेकर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक अवधपुरी इलाके में रहने वाला देवेंद्र अहिरवार ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता हैं। प्रदीप राणा और समीर अवस्थी नाम के दो युवकों ने फ्लिपकार्ट के जरिए दो टाइटन की घड़ियां मंगवाई थीं। घड़ियों की डिलीवरी के लिए जब देवेंद्र ने दोनों के मोबाइल पर कॉल किया तो उन्होंने बताया कि वे इस समय एम्स अस्पताल के पास हैं।

एम्स के पास डिलीवरी देने बुलाया था

उन्होंने देवेंद्र अहिरवार को भी घड़ियों की डिलीवरी के एम्स के गेट क्रमांक दो पर बुला लिया। देवेन्द्र जब घड़ियां देने पहुंचा तो युवकों ने पार्सल लिया और डिब्बे में रखी घड़ियां चैक की। इसके बाद युवकों ने देवेंद्र को धक्का दिया और घड़ियां लेकर भाग निकले। 11 जुलाई की इस वारदात की जांच करने के बाद गत दिवस पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।

ऑर्डर बुक करने के लिए जिन मोबाइल फोन नंबरों का इस्तेमाल किया है उनके आधार पर पुलिस ने युवकों के नाम की पहचान की है। एक युवक शाहजहांनाबाद इलाके में रहता है जबकि दूसरा युवक मिसरोद इलाके के श्रीराम परिसर में रहता है। पुलिस का दावा जल्द ही दोनों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img