Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

महिला ने देवरों पर लगाया रेप का आरोप

ग्वालियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला ने अपने देवरों पर दुष्कर्म और सास पर इसमें मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

महिला मूल रूप से मुरैना की रहने वाली है। उसने पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचकर बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। शादी के महज 6 महीने बाद से ही उसके दोनों देवर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

पीड़िता ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि सास उसे नशीली दवा खिलाती थी। सास ने उससे कहा था कि जब तक उसके दोनों बेटों की शादी नहीं होती, तब तक उन्हें खुश रखने के लिए उनसे संबंध बनाए रखे। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति कोई काम नहीं करते और न ही इस मामले में कुछ बोलते हैं। उसने अपने मायके वालों पर भी साथ न देने का आरोप लगाया है।

वर्तमान में महिला बिना किसी को बताए मुरैना से ग्वालियर आ गई है। वह अभी कम्पू थाना क्षेत्र के गुड़ी गुड़ा का नाका स्थित एक मकान में छिपकर रह रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कम्पू थाना पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन महिला को दिया है।

जांच में जुटी पुलिस सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि एक महिला ने अपने देवरों पर गलत काम करने और मारपीट व सास द्वारा नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है, महिला की शिकायत पर जांच के लिए शिकायत कम्पू थाना पुलिस को भेज दिया और जांच के बाद पुलिस ने उनके उचित कार्रवाई करने का आश्वासन महिला को दिया है।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img