Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

21 लाख का घोटाला, सीएमओ-अध्यक्ष पर एफआईआर की मांग

हरदा जिले की नगर परिषद टिमरनी में वर्ष 2023 में विभागीय खरीदी के नाम पर 21 लाख रुपए की आर्थिक अनियमितता सामने आई है। विभागीय जांच में यह घोटाला सिद्ध हो चुका है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का कहना है कि विभागीय जांच में पाया गया कि जीआई पाइप, विधुरा और जल प्रदाय संबंधित सामग्री की खरीदी में नियमों की अनदेखी की गई।

कोटेशन प्रक्रिया के बजाय टुकड़ों में खरीदी की गई। यह नियम का उल्लंघन है।

गुरुवार को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने समर्थकों के साथ दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि आवश्यकता पड़ने पर जन आंदोलन किया जाएगा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि यह वित्तीय अनियमितता जनता की कमाई का अपमान है। विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने के बाद भी अब तक कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि विभागीय जांच में नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा, लेखापाल केवलराम देवड़ा, उपयंत्री रितेश यादव, शाखा प्रभारी शेरसिंह बट्टी और सभी पार्षद दोषी पाए गए हैं।

Hot this week

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img