Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल गैंगरेप मामले में खुलासा

भोपाल में 15 साल की लड़की के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी रिया उर्फ रितु यादव ने कई खुलासे किए हैं। इवेंट मैनेजर रिया ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि बैरागढ़ के कपड़ा और जूता कारोबारी मुकेश बालचंदानी ने नाबालिग के साथ पूल पार्टी में रेप किया था।

इसके बाद रिया के घर शराब पार्टी हुई। इसमें मुकेश ने पीड़िता पर डांस करने का दबाव बनाया। उसके शरीर पर शराब डाली, फिर जबरन पिलाई। डांस पर हजारों रुपए उड़ाए। फिर उसके साथ रेप किया।

रिया ने बताया कि घटना 20-21 जून की दरमियानी रात की है। पार्टी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, तब रिया घबरा गई। वह नाबालिग को उसके घर भेजना चाहती थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण ऐसा नहीं किया। रिया को डर था कि मुकेश ने लड़की के साथ गलत काम किया है, ऐसी हालत में वह घर पहुंची तो परिजन को संदेह हो जाएगा।

बात पुलिस तक जाएगी और रिया को जेल जाना पड़ेगा। लिहाजा उसने लड़की को अपने ही घर में रखा। नाबालिग से संबंध बनाने के एवज में रिया को मोटी रकम मिली थी।

6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रिया पर आरोप है कि 19 जून को उसने नाबालिग को बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। वहां उसे युवकों के हवाले कर दिया। अगले दिन एक फार्महाउस में पूल पार्टी में ले जाकर पीड़िता को जूस में नशीला पदार्थ पिलाया। वहां भी उसका यौन शोषण किया गया। इसी दिन रिया के घर शराब पार्टी में मुकेश बालचंदानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी माही फरार है। रिया दो साल से इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है।

इससे पहले 18 जून को परिजन ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया- मैं रिया दीदी, उनके बॉयफ्रेंड नावेद को पहले से जानती हूं। 19 जून को रिया दीदी ने मुझे बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया। जब मैं वहां पहुंची तो जहांगीराबाद निवासी हनीफ शाह पहले से मौजूद था। उसने जोर-जबरदस्ती कर मेरे शरीर पर इत्र लगाया। मैं होश खोने लगी।

जब आंख खुली तो आधे कपड़े उतरे हुए थे पीड़िता ने बताया- 20 जून को रिया दीदी मुझे खजूरी सड़क इलाके के एक फार्महाउस ‘चॉइस विला’ ले गई। वहां पूल पार्टी चल रही थी। यहां उन्होंने मुझे जूस में शराब मिलाकर पिलाई। थोड़ी देर बाद मुझे पेट दर्द और उल्टी हुई तो रिया दीदी ने एक कमरे में सुला दिया। रात में जब आंख खुली तो मेरे आधे कपड़े उतरे हुए थे। रिया कमरे में अपनी दोस्त माही के साथ बैठी थी।

घर लौटने पर रिया ने मुझे बताया कि मुकेश बालचंदानी ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

जब मैंने घर जाने की बात की तो रिया ने मारपीट की और मुझे घर नहीं जाने दिया।

मौका देखकर अपनी मां को इंस्टा कॉल किया

पीड़िता ने पुलिस को बताया- 21 जून को जब रिया दीदी ब्यूटी पार्लर गई तो मैंने मौका देखकर अपनी मां को इंस्टाग्राम पर कॉल किया। मां फौरन पुलिस को लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंची और मुझे छुड़ाया।

मामले में पुलिस रिया, मुकेश, हनीफ, कपिल, नावेद और अनस को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पता लगा रही है कि रिया इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर देह व्यापार के कारोबार से तो नहीं जुड़ी है?

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img