Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

बैरसिया नगर पालिका चुनाव-:3 बजे तक 71% वोटिंग- 18 वार्ड पार्षदों के लिए 35 पोलिंग बूथों पर डाले जा रहे वोट

नगरीय निकाय के आखिरी चरण का आज मतदान हो रहा है। राजधानी भोपाल की बैरसिया नगर पालिका में आज 18 वार्ड पार्षदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बैरसिया नगर पालिका के चुनाव में कुल 79 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों पर वोटिंग चल रही है। बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में कुल 35 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि सभी 35 मतदान केन्द्रों पर मॉकपोल का काम सुबह 6:30 बजे पूरा हो चुका है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाताओं की लाइनें लगीं हुई हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कलेक्टर अविनाश लवानिया बैरसिया में ही रहकर मतदान की निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम आदित्य जैन ने बताया सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक छह घंटे में 71% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। अब तक करीब 18,061 वोटर मतदान कर चुके हैं। अभी भी मतदान केन्द्रों पर लाइनें लगी हुईं हैं।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img