Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल के करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति करोंद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भोपाल के करोंद चौराहे पर आज होगा आयोजन। जिसमें प्रदेश की 12 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

हेमंत बृजवासी देंगे प्रस्तुति

पचौरी ने बताया कि आयोजन में इस बार फिल्मी कलाकार पद्मिनी कोल्हापूरी, गुलशन ग्रोवर सहित हास्य नाटक हप्पू की उलटन पलटन की गीतांजलि मिश्रा शामिल होंगी। साथ ही भजन गायक हेमंत बृजवासी अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि आयोजन का यह 18वां वर्ष है। प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, सांसद, मंत्रीगण, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img