Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

पहले दिन मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में लड़की से बदसलूकी

पहले दिन मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन में लड़की से बदसलूकी हुई। आरोप है, उसके भाई को थप्पड़ मारे गए। इसके बाद ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। RPF ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। पीएम मोदी ने घटना से थोड़ी देर पहले ही दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को लखनऊ के लिए रवाना किया था।

ट्रेन का इनॉगरेशन था। ऐसे में भास्कर रिपोर्टर भी ट्रेन में मौजूद थीं। ट्रेन के रवाना होते ही घटना हुई। पीड़ित लड़की ने – मैं अपने केबिन से खाने-पीने का सामान लेने जा रही थी। इस दौरान एक अंकल ने कहा- यह भाजपा का केबिन है। यहां से नहीं जा सकती। हम भाजपा कार्यकर्ता हैं।

जवाब में लड़की ने कहा- हम लोग दिल्ली से हैं। भाजपा से जुड़े हैं। स्किल इंडिया के लिए यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इस पर वे लोग मिस-बिहेव करने लगे। मैं छोटी हाइट की लड़की हूं। मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। मेरे भाई को थप्पड़ मारा गया।

उधर, लखनऊ में आलम नगर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह वंदे भारत का वीडियो बना रहा था।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img