Thursday, June 18, 2026
31.4 C
Bhopal

शादी का सूट पहना, टाई के फंदे पर झूल गया

इंदौर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी (NHLML) के कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार देर रात डेढ़ बजे की है। सुसाइड से पहले उसने शादी का सूट पहना और वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसी सूट की टाई का फंदा बनाकर झूल गया। लाश को सबसे पहले भाई ने देखा और अनुराग को अस्पताल लेकर गए।

लसूड़िया पुलिस ने बताया 30 साल का अनुराग बद्रीलाल धारसिया NHAI की कंपनी NHLML के इंदौर ऑफिस में पर्सनल असिस्टेंट के पद पर था। वह स्कीम नंबर 78 रहता था। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि गुरुवार को अनुराग अपनी ससुराल उज्जैन गया था। वहां से शाम को इंदौर लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया।

अनुराग की शादी चार साल पहले हुई थी। पिछले साल से पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही है। पत्नी की शिकायत पर उज्जैन महिला थाने में अनुराग को तलब किया गया था। वहां से लौटने के बाद ही उसने अपनी जान दी।

अनुराग ने पत्नी को कॉल कर कहा था- कुछ गलत कदम उठा रहा हूं

खुद को कमरे में बंद करने के बाद अनुराग धारसिया ने मायके में रह रही पत्नी तामश्री को फोन लगाया। उसे बताया कि अब कुछ गलत कदम उठाने जा रहा हूं। पत्नी घबराई और उसने तुरंत यह जानकारी अपनी फ्रेंड को दी। उस फ्रेंड ने रात में ही अनुराग की बहन को कॉल कर बता दिया कि आपका भाई कुछ गलत कर सकता है, जल्दी देखो..।

बहन ने फोन पर बड़े भाई से कहा- पता करो, वो कुछ गलत न करे

बहन ने फौरन ये बात अपने बड़े भाई अजय को बताई कि अनुराग का पता करो, वो कुछ गलत कर सकता है। इस पर अजय बगैर समय गंवाए अनुराग के कमरे की तरफ भागा। कमरे का दरवाजा लगा था। आवाज देने पर जब नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अनुराग टाई के फंदे पर झूल रहा था।

बड़े भाई अजय ने बताया कि अनुराग को फंदे से उतारकर हम फौरन अस्पताल लेकिन पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मर चुका है। उसने सुसाइड से पहले शादी का सूट पहना था। टाई का फंदा बनाकर लटक गया। वीडियो भी मिले हैं, मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

3 साल पहले शादी, 2 साल बाद मायके गई पत्नी भाई अजय ने बताया कि अनुराग की पत्नी तामश्री एमटैक थी। शादी के बाद वह LNCT कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रही। दो साल बाद मार्च 2023 में अनुराग केदारनाथ गया था। तामश्री अपने मायके उज्जैन चली गई। केदारनाथ से लौटने पर अनुराग ने वापस बुलाया तो नहीं आई। वह अपने पिता के साथ ही रह रही थी। वहां उसने प्ले स्कूल शुरू कर दिया।

अनुराग ने तामश्री को घर लाने के लिए दो दिन पहले ही 25 सितंबर को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस देखकर तामश्री ने उसकी उज्जैन के महिला थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद महिला थाने से 26 सितंबर को अनुराग को उज्जैन तलब किया था।

बगैर बयान दिए लौटा, परिवार को भी नहीं बताया उज्जैन महिला थाना के मुताबिक तामश्री ने शिकायती आवेदन दिया था। उसी के आधार पर गुरुवार को बयान के लिए बुलाया गया था। अनुराग इंदौर से आया तो था, लेकिन जब पता चला कि मां, भाई सबकी शिकायत हुई है तो यह कहकर लौट गया कि परिवार से बात करूंगा, उसके बाद आकर बयान दर्ज कराऊंगा।

बड़े भाई ने कहा- बहू का भाई धमका रहा था बड़े भाई अजय ने आरोप लगाया कि बहू तामश्री का भाई गज्जू (अनुराग का साला) भी धमका रहा था। इस कारण महिला थाने में बयान के लिए उसे उज्जैन जाना पड़ा। वह उज्जैन में किससे मिला, इसके बारे में हमें भी नहीं बताया था। इंदौर लौटते ही उसने फांसी लगा ली। भाई का आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया।

अनुराग के खिलाफ पत्नी ने की थी प्रताड़ना की शिकायत उज्जैन महिला थाना प्रभारी मधुबाला राठौड़ ने दैनिक भास्कर को बताया तामश्री ने पति अनुराग सहित ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। तामश्री ने आरोप लगाया था कि वह एमटेक तक पढ़ी हैं, इसलिए जॉब करना चाहती थी पर नहीं करने दिया। पति अनुराग भी ज्यादा शराब पीते हैं। इस वजह से ससुराल छोड़कर मायके आना पड़ा। अब फिर से बुलवाने के लिए प्रेशर बनाकर प्रताड़ित कर रहे हैं।

Hot this week

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

Topics

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img