Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

नौकरी दिलाने के नाम पर 4.50लाख की ठगी

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। फरियादी ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी प्रसन्न कुर्मी निवासी ग्राम आमेट ने थाने में शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में उसने बताया कि करीब 7 साल पहले पुरव्याऊ निवासी अनीता जैन के घर दूध देने जाता था। तभी से अनीता जैन को जानता हूं। करीब 3 साल पहले अनीता जैन मकरोनिया के रजाखेड़ी में रहने लगी है। अनीता जैन ने मेरे पिता प्रहलाद कुर्मी से कहा कि तुम्हारे बच्चे क्या करते है? सरकारी नौकरी लगवाना हो तो बताना। मेरी भोपाल सचिवालय में अच्छी पहचान है।

उसकी बातें सुन पिता ने कहा कि नौकरी लगवा दो तो अच्छी बात है। तब अनीता ने कहा तुम्हारा बेटा कितना पढा लिखा है तो पिता ने मुझे मिलवाया। मैंने बताया कि मैं एमए और पीजीडीसीए किया हूं। जिस पर अनीता जैन ने मुझसे कहा कि 5 लाख रुपए लगेंगे। तुम्हारी कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर पोस्टिंग करा दूंगी। मैंने पापा को बताया और 16 जुलाई 2021 को 75 हजार रुपए नकद अनीता जैन को दिए। जिसके बाद सप्ताह में 1.20 लाख रुपए रिश्तेदार से लेकर और एक लाख रुपए तुलसी परोसी से लेकर और अन्य रुपया घर से व्यवस्था कर कुल 4.50 लाख रुपए अनीता जैन को उसके घर मकरोनिया जाकर दिए।

पैसे वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया पैसे लेने के बाद अनीता लगातार काम होने और फाइल आगे बढ़ने का कह कर हम लोगों को गुमराह करती रही। 30 अप्रैल 2024 को मैं और मेरे पिता अनीता से मिलने सागर आए। अनीता सिविल लाइन स्थित कैंट माल के पास मिली। वह लगातार हम लोगों को गुमराह कर रही थी। इसलिए मुझे उस पर शंका हुई। तभी आटो मैं बैठकर अनीता से मैंने और पिता ने रुपयों और नौकरी को लेकर चर्चा की। तभी मैंने वीडियो बना लिया था। 15 जून को रविन्द्र भवन के पास अनीता जैन मिली। जिससे मैंने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। अनीता ने झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने अनीता जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img