Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

6 साल की बच्ची और नर्सिंग छात्रा से रेप

डिंडौरी में एक दिन में रेप के दो मामले सामने आए हैं। घर में खेल रही 6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। वहीं, रविवार शाम को नर्सिंग छात्रा को अगवा कर आरोपियों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, 6 साल की जिस बच्ची से पड़ोसी ने रेप किया उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

पहली घटना- नाना-नानी के यहां आई बच्ची से रेप जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची अपने नाना-नानी के यहां गांव आई थी। माता-पिता शहपुरा में रहते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची घर के अंदर खेल रही थी। नानी घर के पीछे गोबर डाल रही थी। नाना किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी घर के अंदर घुसा और मुंह दबाकर मासूम के साथ गंदा काम किया।

इसके बाद बच्ची को दरवाजे के पास बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। पड़ोस की लड़की ने जब उसे देखा, तो नानी काे बुलाया। नानी पहुंची, तो बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। दर्द से तड़पती बच्ची ने नानी को आपबीती बताई। शोर सुनकर गांववाले भी इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद नानी उसे शहपुरा थाने लेकर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की हालत गंभीर, जबलपुर में चल रहा इलाज घटना के बाद बच्ची को डिंडौरी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी पेशे से मजदूर है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने के कारण बच्ची आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी।

दूसरी घटना- नर्सिंग की छात्रा बेहोशी की हालत में मिली डिंडौरी सिटी कोतवाली टीआई गिरवर उईके ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे डायल 100 को सूचना मिली कि नर्मदा किनारे एक लड़की बेहोश पड़ी है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद उसे होश आया। 20 की लड़की ने खुद को नर्सिंग की छात्रा बताया।

उसने पुलिस को बताया कि शाम को पड़ोस में रहने वाले चंद्रकांत मरावी (25) और राजकुमार (27) बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गए थे। वहां आरोपी चंद्रकांत ने मारपीट की। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब भागने लगी। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने भी उसे रोक कर दुष्कर्म की कोशिश की। वो वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया। गांववालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार रात करीब 11:30 बजे केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एक साल से छात्रा के संपर्क में था आरोपी दुष्कर्म का आरोपी चंद्रकांत मरावी चंद्र विजय कॉलेज से बीएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा है। वो छात्रा से पिछले एक साल से संपर्क में था। एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। इंस्टाग्राम से बातचीत शुरू हुई और दोस्ती में बदल गई।

छात्रा पर करता था किसी और से भी बात करने का शक आरोपी चंद्रकांत मरावी छात्रा पर शक करता था कि वो दूसरे से भी बात करती है। इसलिए वो छात्रा का मोबाइल लेकर अपने घर चला गया। दूसरे दिन लड़की ने फोन लगाकर बुलाया। दोनों दोस्त के साथ स्कूटी में नर्मदा किनारे पहुंचे। दोस्त स्कूटी से छोड़कर चला गया।

इसके बाद दोनों के बीच में काफी देर तक बहस चलती रही और बहस मारपीट में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की भागने लगी तो उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया। पीड़ित कुछ दूर जाकर बेहोश होकर गि गई, तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img