Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

भाजपा नेता ने खुद के सिर में गोली मारी

बैतूल जिले के पाथाखेड़ा के बगडोना में सोमवार सुबह भाजपा नेता की लाश उनके बेडरूम में मिली। भाजपा नेता रवि देशमुख की मौत सिर में गोली लगने से हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है।

पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया कि रवि देशमुख (40) बगडोना में कंप्यूटर शॉप चलाते थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी और अन्य परिजन मंदिर गए हुए थे। वहीं बेटा स्कूल के लिए निकला था, लेकिन अपना टिफिन घर पर ही भूल जाने पर घर लौटा। अंदर देखा तो बेडरूम में पिता रवि को मृत हालत में पड़ा पाया। सिर से खून बह रहा था। पास में एक पिस्टल पड़ी हुई थी।

पिता का शव देखकर बेटे ने बड़े पापा को बुलाया ये देख बेटे ने घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले बड़े पापा और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि रवि की आर्थिक स्थिति ठीक थी। वो काफी व्यावहारिक थे। एसडीओपी रोशन जैन के मुताबिक रवि की मौत गोली लगने से हुई है।

बीजेपी मेंबरशिप कैंपेन के लिए हुआ था सम्मान रवि देखमुख भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। हाल ही में उन्हें सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए पार्टी की ओर से सम्मानित भी किया गया था। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने बताया की रवि पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी थे। उन्होंने हाल ही में चले सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा एक हजार सदस्य बनाए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने इसी वजह से सम्मानित भी किया था। भोपाल में भी सम्मान होने वाला था।

पिता और भाई के साथ रहता था रवि का परिवार रवि के परिवार में पिता, पत्नी किरण और 13 साल का बेटा तन्मय है। एक ही बिल्डिंग में भाई का परिवार भी रहा है। बड़े भाई देवेंद्र भी मोबाइल शॉप चलाते हैं। जबकि छोटा भाई इंदौर में जॉब करता है। पिता भी फिलहाल इंदौर में हैं।

तीन पेज का सुसाइड नोट मिला: एसडीओपी एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि रवि के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। पढ़कर जानकारी जुटाई जा रही है। रवि की मौत के इस केस को एक महीना पहले सुसाइड करने वाले उसके दोस्त अनिल खबसे की आत्महत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पाथाखेड़ा में बीसी चलने वाले अनिल ने पिछले 10 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में करीब एक दर्जन लोगों के नाम लिखे थे। इसमें कई रसूखदार लोग भी शामिल थे। पुलिस अब इसकी पड़ताल कर रही है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- पलंग पर बैठकर मारी गोली फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि बुलेट दाहिने कान के ऊपर कनपटी से चीरते हुए बाएं कनपटी में कान के ऊपर से निकली। आशंका हैं कि रवि ने पलंग पर बठकर गोली चलाई। गोली सिर से निकलते हुए बेडरूम में खिड़की के कांच से होते हुए बाहर गली में गिर गई।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img