Saturday, October 10, 2026
21.4 C
Bhopal

बिक चुके प्लॉट का सौदा कर 18 लाख रुपए हड़पे

ग्वालियर में जमीन का सौदा कर एक किसान को चार ठगों ने 18 लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपियों ने कम्पू थाना क्षेत्र के चौरसिया कॉलोनी गुढ़ा में जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी की वारदात की, जबकि यह जमीन पहले ही एक महिला को बेची जा चुकी थी।

ठगी का पता चलते ही शुक्रवार को किसान थाने पहुंचा। पुलिस ने किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कंपू थाना सर्कल के एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान ने बताया कि कंपू बजरिया में रहने वाले किसान शिवेंद्र प्रताप सिंह ने थाने आकर शिकायत की है। बताया कि कुछ समय पहले रामदेवी कुशवाह पत्नी प्रकाश कुशवाह, रामदेवी के बेटा सुदीप, बेटी आशा और दामाद संजय कुशवाह से एक प्लॉट का एग्रीमेंट 35 लाख रुपए में किया था। एडवांस 18 लाख रुपए दिए थे। बाकी रुपए रामदेवी को रजिस्ट्री कराने के समय देना तय हुआ था। लेकिन, इसके बाद से आरोपी आजकल की कहकर चक्कर लगवा रहे हैं।

ठग घर छोड़कर हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

समय ज्यादा निकलने पर पीड़ित ने जानकारी की तो पता चला कि जिस प्लॉट का एग्रीमेंट किया है, उससे पहले इसका एग्रीमेंट अंजू राजपूत से किया गया है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img