Saturday, August 22, 2026
26.1 C
Bhopal

बस और कार की टक्कर में पति की मौत

इटारसी के नेशनल हाईवे-46 पर शुक्रवार को बागदेव के पास एक कार और बस की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घटना में एक महिला घायल है। जिसका उपचार एक निजी अस्पताल नर्मदापुरम में चल रहा है। मृतक के विषय में बताया कि वह जीएसटी कार्यालय भोपाल में कार्यरत था।

पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार के अनुसार बागदेव बैरियर के पास एक बस ने स्विफ्ट को टक्कर मारी दी। इसमें सवार मनोहर मालवीय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सरोज मालवीय को यहां से प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया है। उनका उपचार नर्मदा अस्पताल में चल रहा है।

उनके रिश्तेदारों को भोपाल जानकारी दे दी गई है वे भी भोपाल से नर्मदापुरम के लिए निकल चुके हैं। बताते हैं कि ये लोग कार से भोपाल से बैतूल जा रहे थे और बस भोपाल जा रही थी।

Hot this week

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img