Wednesday, February 25, 2026
24.3 C
Bhopal

चोरी का खुलासा

एमजी रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर कार्यरत एक कर्मचारी ने शॉप से 25 तौला वजनी के 8 मंगलसूत्र चुरा लिए। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी के बाद से कर्मचारी फरार है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार पंजाब ज्वेलर्स के मैनेजर हिमांशु जैन ने प्रबंधक नरेन्द्र त्रिपाठी के साथ थाने पर आकर कर्मचारी प्रदीप कटारा पिता दौलतराम कटारा नि. भरतपुर राजस्थान के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।

हिमांशु ने पुलिस को बताया कि मैं एमजी रोड स्थित शॉप पर स्टॉक मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। शाम को स्टॉक से गहनों का मिलान मैं ही करता हूं।

शनिवार रात 10 बजे के आसपास जब मैं स्टॉक से गहनों का मिलान कर रहा था तो उसमें से 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के 8 मंगलसूत्र करीबन 25 तौला वजन के गायब थे। काफी छानबीन करने के बाद भी जब गहने नहीं मिले तो मैंने व मैनेजर नरेन्द्र त्रिपाठी व अन्य सहकर्मी ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो हमने पाया कि शुक्रवार रात करीबन 9.30 बजे हमारे स्टोर पर काम करने वाला प्रदीप कटारा आया और स्टोर रूम में रखे हुए सोने के आभूषणों की ट्रे में से सोने के मंगलसूत्र चुराकर ले गया। हमने उसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि वह अगले दिन स्टोर पर काम करने ही नहीं आया था। आरोपी प्रदीप सेक्शन इंचार्ज की पोस्ट पर काम कर रहा था। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img