Thursday, November 12, 2026
17.1 C
Bhopal

नशे की नजर

भोपाल के बाद अब झाबुआ​ जिले के मेघनगर की एक फैक्ट्री से 168 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) जब्त की गई है। शनिवार को डायरेक्टरेट रेवेन्यु इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री पर दबिश दी। इसमें 36 किलो ड्रग पाउडर रूप में और 76 किलो लिक्विड रूप में यानी कुल 112 किलो जब्त की गई। फैक्ट्री के डायरेक्टर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टीम मेघनगर फौजी के नाम की कंपनी में पहुंची थी। फैक्ट्री मालिक गुजरात का बताया जा रहा है। उसका नाम विजय है। डीआरआई ने अपने स्तर पर स्वतंत्र रूप से ये कार्रवाई की है। टीम ने यहां से टेस्टिंग के लिए कुछ सैंपल भी लिए हैं। ड्रग्स के अलावा डीआरआई की टीम ने कुछ कच्चा माल और मशीनें भी जब्त की हैं।

फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बता दें कि 6 अक्टूबर को गुजरात एटीएस और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भोपाल के बगरोदा स्थित एक बंद फैक्ट्री में छापेमारी की थी। यहां से 1814 करोड़ की एमडी तैयार करने वाला सामान जब्त किया ​था। इसके बाद एक गोदाम से भी 350 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी।

फैक्ट्री से 5 हजार करोड़ की कोकीन बरामद

गुजरात के अंकलेश्वर में रविवार को 5 हजार करोड़ रुपए की कोकीन जब्त हुई है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और गुजरात पुलिस ने रविवार को संयुक्त रूप से दवा कंपनी में जांच के दौरान 518 किलो कोकीन बरामद की है। पिछले 15 दिन में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दिल्ली और गुजरात में 13,000 करोड़ की 1,289 किलो कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक थाईलैंड मारिजुआना’ जब्त की है। एक अक्टूबर को दिल्ली के एक गोदाम में 562 किलो कोकीन जब्त की गई थी।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img