Monday, May 4, 2026
37.1 C
Bhopal

कॉन्स्टेबल ने छेड़ा, घर तक किया पीछा

रतलाम में एक कॉन्स्टेबल ने युवती से छेड़छाड़ की। उसका घर तक पीछा किया। जब युवती शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां भी कॉन्स्टेबल ने उससे अभद्रता की। एसपी अमित कुमार ने कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र का है। 21 वर्षीय युवती ने बताया, वह एक शॉप पर काम करती है। पिछले कुछ दिन से एक युवक उसका पीछा कर रहा है। 13 अक्टूबर रविवार की शाम काम से लौटते समय जब वो पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने रुकी तो युवक वहां आ गया। उसने मुस्कुराकर कमेंट किया। इसके बाद पीछे-पीछे सब्जी मंडी तक आ गया। कुछ देर बाद घर के बाहर आकर खड़ा हो गया।

एफआईआर में नहीं था पिता का नाम पीड़िता का कहना है कि जब थाना औद्योगिक क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई तो उसमें न तो आरोपी के पिता का नाम लिखा और नहीं घर का पता। जबकि वह पुलिस विभाग का ही कर्मचारी है। यहां तक कि रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने काफी समय लगाया। करीब चार घंटे तक युवती और उसके भाई को थाने में बैठा कर रखा। महिला थाना प्रभारी को बुलाकर युवती के बयान लेकर एफआईआर दर्ज की गई।

माणकचौक थाना में पदस्थ है आरोपी

आरोपी दुर्गेश जाट शहर के माणकचौक थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर जनवरी से पदस्थ है, जो पहले औद्योगिक क्षेत्र में पदस्थ था। कॉन्स्टेबल को वहां से लाइन अटैच कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कॉन्स्टेबल का परिवार में विवाद चल रहा है। वह हमेशा नशे में रहता है।

Hot this week

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...

Topics

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img