Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

छत्तीसगढ़ में रील बनाने पर पत्नी को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पति ने कैंची और हथौड़ी से सिर पर वारकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति अपनी पत्नी के रील बनाने से नाराज था। मायके ले जाने के बहाने आरोपी उसे बाइक से लेकर गया और फिर रास्ते में उसे मार डाला। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जुनवानी गांव के पास सोमवार सुबह महिला की खून से लथपथ लाश पत्थर खदान के पास मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त कराई तो शव की पहचान तेलासी गांव निवासी ज्योति रात्रे (29) पत्नी धीरज रात्रे (35) के रूप में हुई।

खदान के पास ही जंगल में छिपा मिला पति

पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के इलाके में सर्चिंग की तो महिला का पति धीरज रात्रे वहीं खदान के पास जंगल में बैठा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी धीरज ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली।

पुलिस को आरोपी धीरज ने बताया कि, वह अपनी पत्नी ज्योति को मायके बलौदाबाजार ले जाने के बहाने लेकर आया था। इसके बाद रास्ते में जुनवानी में कैंची और हथौड़ी से उसको मारा। इसके कारण वह बेसुध हो गई और थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद वह डरकर वहीं छिप गया था।

पुलिस पूछताछ में बोला- पत्नी का चरित्र सही नहीं था

ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ज्योति रील बनाती थी। उसे यह पसंद नहीं था। इसे लेकर बार-बार मना करता था, लेकिन वह मानती नहीं थी। साथ ही उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते उसने ज्योति को मार दिया।

उन्होंने बताया कि, ज्योति और धीरज की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img