Friday, November 13, 2026
25.1 C
Bhopal

होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का VIDEO

सहारनपुर के एक होटल में कर्मचारी रोटियों पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकते दिखा। वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस से शिकायत भी की है। आरोप लगाया कि एक वर्ग थूक जिहाद चला रहा है। लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है।

पुलिस एक्टिव हो गई है। कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार खाने-पीने की चीजों में थूक या यूरिन मिलाने वालों से निपटने के लिए नया कानून ला रही है। नए कानून में 10 साल तक की सजा हो सकती है।

अब 2 तस्वीर में पूरा मामला देखिए

चौकी सराय में होटल खलीफा का मामला यह मामला चौकी सराय में होटल खलीफा का है। वीडियो में देख सकते हैं कि कर्मचारी रोटियों पर थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा है। वह हाथों से रोटी को फैलाता है, फिर लोगों की नजरों से बचते हुए उस पर थूकने के बाद तंदूर में सेंकता है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता शक्ति राणा ने कहा- होटल में काम करने वाला कर्मचारी खाने की चीजों पर थूक रहा है। इस तरह से बीमारियां फैलाने की कोशिश की जा रही है। लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक वर्ग द्वारा थूक जिहाद चलाया जा रहा है। जिससे समाज में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। ऐसे होटल को सील करना चाहिए।

शक्ति राणा ने कहा कि जिहादी मानसिकता रखने वाले लोग कभी थूक जिहाद, कभी मूत्र जिहाद तो कभी लव जिहाद करके देश को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने कहा – पहचान हुई, पूछताछ होगी SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है। उसका बुलाया गया है। पूछताछ की जाएगी।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img