Friday, February 20, 2026
16.1 C
Bhopal

इंदौर में बिल्डिंग की छत से गिरी युवती

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के गोल्डन गेट के समीप जनसेवा आटा चक्की पर एक युवती बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । यहां उसका उपचार चल रहा है।

विजय नगर पुलिस से मिली प्रथमिक जानकारी के मुताबिक युवती का नाम नंदनी (22) पिता विजय धनोतिया, निवासी नेहरू नगर है। वह यहां बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरी है। युवती बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान के शेड पर गिरी। बताया जा रहा है कि वह यहां अपने दोस्त दीपेश जैन, निवासी ललितपुर से मिलने आई थी।

लड़की एमबीए की पढ़ाई कर रही है। लड़का उसका सीनियर है। पुलिस ने दीपेश से बात की। उसका कहना है कि वह कमरे में था। नंदनी अच्छे से बात कर रही थी। कब छत पर चली गई पता नहीं। उसे भी नहीं पता कि वो गिरी है या कूदी है। वहीं लड़की ने पुलिस को दिए बयान में मोबाइल पर बात करते समय पैर फिसलने से गिरने की बात कही है।

युवक ही उसे लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा। उसे वीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img