Wednesday, April 29, 2026
39.1 C
Bhopal

जबलपुर में 51 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग

जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बरेला के ग्राम बम्हनी में गुरुवार तड़के 51 फीट ऊंची काली माता की प्रतिमा में अचानक आग लग गई। तेजी से फैल रही आग से कुछ ही देर में प्रतिमा जलकर खाक हो गई

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को काली माता का विसर्जन होना था। विसर्जन की तैयारी में लगे आयोजकों ने प्रतिमा के पास बने मधुमक्खी के छत्ते को हटाने के लिए आग लगाई गई थी। आग तेजी से फैली और माता की प्रतिमा को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरेला थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। यहां बीते सात सालों से नवरात्रि में 51 फीट ऊंची काली माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

आसपास बने थे घर बम्हनी गांव में जिस जगह 51 फीट की काली माता रखी गई थी, वहां पर आसपास कई घर भी बने थे। तेजी से फैल रही आग अगर घरों तक पहुंच जाती तो निश्चित रूप से एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने माता की प्रतिमा में लगी आग को बुझाया।

मधुमक्खी का छत्ता जला रहे थे- और लग गई आग ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिमा के पीछे तरफ मधुमक्खियों ने दो बड़े-बड़े छत्ते बना लिए थे। विसर्जन से पहले ग्रामीणों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे आग से छत्ते हटाने के लिए आग जलाई। इस दौरान एक चिंगारी प्रतिमा तक पहुंच गई और फिर उसमें आग लग गई।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img