Wednesday, April 29, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में नहर खुलवाने CM हेल्पलाइन में शिकायत

भोपाल के रापड़िया में नहर से जुड़े नाले को बंद करने का मामला सुर्खियों में है। पूर्व पार्षद कामता पाटीदार की जलसंसाधन विभाग की एसडीओ रव्यनीता जैन से अभद्रता के बाद अब वे किसान मैदान में उतर गए हैं, जो नहर खुलवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है।

गुरुवार को 20 से ज्यादा शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई। किसान विवेक पाटीदार ने बताया, एसडीओ ने नहर बंद कर दी है। इसकी शिकायत जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर से की है। पानी नहीं मिलने से कई किसानों की फसलें चौपट हो जाएंगी। कृषक हेमराज पटेल ने बताया, वे बगरोदा में रहते हैं, लेकिन उनकी जमीन रापड़िया में है। 25 साल से नहर से पानी ले रहे हैं। इसका राजस्व भी चुका रहे हैं, लेकिन अब इसे बंद कर दिया है। ऐसे में रबी फसल नहीं ले सकेंगे।

शिकायत में यह

शिकायत में लिखा है कि वर्ष‎ 1998-99 में तत्कालीन एसडीओ ‎किशोर शर्मा द्वारा किसानों की ‎सहमति से नहर बनाई गई थी। इसमें‎ करीब 25 किसानों ने सहमति से ‎शासन को नहर के लिए जमीन दी‎ थी। इसका राजस्व भी बीते 2001 ‎से दो साल पहले तक जमा करते आ‎ रहे हैं। एसडीओ रव्यनीता जैन ने‎ जबरिया इस नहर को बंद कराने का‎ प्रयास किया।

सीएम हेल्पलाइन में कर रहे शिकायत कृषक पाटीदार ने बताया कि अफसरों से शिकायत करने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। ताकि, बंद नाले को फिर से खोल दिया जाए। कलेक्टर से मांग की गई है कि वे जल्द ही नाला खोल दें। ताकि, रबी फसलों की बोवनी हो सके।

एसडीओ ने बंद किया था नाला बता दें कि मंगलवार को जल संसाधन विभाग की ‎एसडीओ रव्यनीता जैन नाले को बंद‎ करवाने गई थी। पूर्व पार्षद और‎ भाजपा नेता कामता पाटीदार पर ‎आरोप है कि महिला एसडीओ को‎ उन्होंने धमकाते हुए गालियां दीं।‎ सरकारी अमले ने कटारा हिल्स थाने‎ में कामता पाटीदार के खिलाफ‎ सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज‎ करवाया था। एसडीओ‎ जैन ने बताया कि जनवरी‎ 2023 में शिकायत हुई थी। उसी पर‎ कार्रवाई के लिए मौके पर गए थे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img