Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का एक्शन

दीपावली में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं और अवैध पटाखों का कारोबार तेजी से हो रहा है। हाल ही में मुरैना में अवैध पटाखा कारखाने में ब्लास्ट के बाद ग्वालियर में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रविवार शाम पुलिस ने बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान में छापा मारा।

पुलिस और प्रशासन की इस छापामार कार्रवाई में घर के अंदर कमरों में काफी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे। जब मकान मालिक से इस भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखा सामग्री जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि यह अवैध पटाखे किसके हैं।

परिवार बोला- लाइसेंस के लिए आवेदन किया

विनय नगर सेक्टर चार के मकान में पटाखों के अवैध स्टॉक की सूचना पुलिस को मिली थी। यह घना और रिहायशी इलाका है। शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। एसडीएम, आरआई, पटवारी, बहोड़ापुर थाना टीआई और पुलिस फोर्स की एक टीम विनय नगर पहुंची। टीम ने संगम गोयल के मकान पर छापा मारा और जब मकान में जांच की, तो घर के कमरे में 40 कार्टून रखे मिले। इसमें अलग – अलग तरह के पटाखे रखे हुए थे। बड़ी मात्रा में घर में पटाखे होने के सवाल पर गोयल परिवार ने बताया कि उन्होंने कल ही पटाखे खरीदे हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। इस बात का पुलिस तस्दीक कर रही है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया…

विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है। कमरे के अंदर भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला है। मकान मालिक इसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img