Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

करंट लगने से युवक की मौत, मासूम बेटा-भाई झुलसे

जबलपुर में घर की पुताई करने के दौरान करंट से युवक की मौत हो गई। उसका पांच साल का बेटा और 31 साल का छोटा भाई भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना कुंडम थाना के बघराजी चौकी की है।

अटल चौक के पास दीपक विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी-बेटा, मां-पिता और छोटा भाई है। दिवाली से पहले घर में साफ-सफाई चल रही थी। मूक-बधिर दीपक पहली मंजिल में काम कर रहे थे, इसी दौरान उनको करंट लगा। दीपक के पास ही उनका पांच साल का बेटा दीपांशु भी खेल रहा था, वह भी पिता के साथ करंट की चपेट में आ गया।

दीपांशु की आवाज सुनते ही छोटा भाई चिंटू दूसरे कमरे से दौड़कर मौके पर पहुंचा। अपने भाई – भतीजे को बचाने की कोशिश में वह भी झुलस गया। पड़ोसियों ने 108 सहित बघराजी चौकी प्रभारी को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

लोहे का पाइक हाईटेंशन लाइन से टच हुआ एएसपी प्रदीप शेंडे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, दीपक एक लोहे का पाइप पकड़े हुए थे। इसकी चपेट में 11 केवी की बिजली की लाइन आ गई। इस वजह से यह हादसा हुआ। दीपक के पिता देवेंद्र विश्वकर्मा पंचायत में कार्यरत हैं। मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img