Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

बीजेपी नेत्री के घर के पास गोली चलने की सूचना

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में सोमवार रात बीजेपी नेत्री के घर के पास गोली चलने की सूचना पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खून फैला हुआ था। हालांकि, पुलिस ने आसपास के अस्पताल और एमवाय में जानकारी निकलवाई है, लेकिन वहां कोई घायल नहीं पहुंचा। डीसीपी ने भी इस बात से इंकार किया है।

डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक राजमोहल्ला में बीजेपी नेत्री शैलजा मिश्रा के घर के पास रात में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि पटाखे जैसी आवाज सुनी, लेकिन पुलिस को कोई घायल नहीं मिले।

इसके बाद डीसीपी ने स्थानीय पुलिस को आसपास के अस्पताल के साथ एमवाय और जिला अस्पताल में घायल की तफ्तीश को लेकर बात कही। यहां पर से पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि, डीसीपी ने अभी मामले की तफ्तीश कराने की बात कही है।

मंत्री उषा ठाकुर कुछ देर पहले निकली थीइस मामले में बीजेपी नेत्री शैलेजा मिश्रा के परिवार के लोगों ने बताया कि उनके यहां से मंत्री उषा ठाकुर कुछ देर पहले निकली थी। इसके बाद ही पटाखे जैसी आवाज आई। वह बाहर आए तो एक्टिवा से दो लड़के गिरे हुए पड़े थे।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img