Wednesday, April 29, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध मौत

भोपाल के अवधपुरी इलाके में रहने वाली जनरल इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मैनेजर का अर्ध नग्न शव कमरे में मिला है। महिला सात महीने से इसी किराए के कमरे में रह रही थीं। 22 अक्टूबर की रात कमरे में गई थी। 23 अक्टूबर की रात तक बाहर नहीं निकली।

लगातार कॉल करने के बावजूद बेटी ने कॉल पिक नहीं किया। तब मां ने मकान मालिक को कॉल कर मामले की जानकारी दी। मकान मालिक पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका का मोबाइल जब्त किया गया है। गुरुवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टीआई रोशनलाल भारती के मुताबिक नेहा विजयवर्गीय (36) मूलतः राजगढ़ की रहने वाली थी। वह अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में बने एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए से रहती थी और होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी

मंगलवार को नेहा की आखिरी बार रात के समय घर पर बात हुई थी । उसने घर पहुंचने की जानकारी दी थी। बुधवार को दिन भर उसकी मां कॉल करती रही, लेकिन उसने पिक नहीं किया। मृतका के पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है।

मां ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी

इसके बाद मां ने नेहा के मकान मालिक को फोन किया। शाम को मकान मालिक कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी प्रयास के भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बांस डालकर दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर बेड के पास फर्श पर नेहा का शव पड़ा हुआ था।

शुरुआती जांच में सुसाइड की आशंका

पुलिस ने जब शव बरामद किया तो मृतका के मुंह से झाग निकला हुआ था। इसके साथ ही कमरे में उल्टी भी पड़ी थी। इससे महिला के जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का अंदेशा है। हालांकि, कमरे से जहर की शीशी या किसी प्रकार की गोली का कोई रैपर नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। नेहा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां का बेटियों के घर आना-जाना लगा रहता है। हर दो महीने में 15 दिन दिन मां नेहा के साथ रहती थी।

परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं हो सके

टीआई का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने नेहा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का तर्क है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती। किसी ने उसे जहर देकर मारा होगा। हालांकि कमरे का गेट अंदर से लॉक होने के कारण यह स्पष्ट है कि उसने सुसाइड किया होगा। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img