Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में बर्थडे के दिन जूनियर डॉक्टर की मौत

इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की बर्थडे के दिन मौत हो गई।गुरुवार को बर्थडे पार्टी के लिए उन्होंने दोस्तों को बुलाया था। वे बाथरुम गए और वहां चक्कर खाकर गिर गए। दोस्त अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पलासिया थाना के एएसआई सुधीर शर्मा ने बताया कि मृतक का नाम डॉ. जितेंद्र कैथल है। वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। घटना गुरुवार शाम की है। मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने किसी पर शंका जाहिर नहीं की है।

चैस्ट पेन के बाद दोस्त हॉस्पिटल ले गए

गुरूवार को बर्थडे पार्टी के बीच डॉ जितेंद्र टॉयलेट गए। यहां उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे चक्कर खाकर वहीं गिर गए। घबराकर दोस्त उनके पास पहुंचे तो बताया कि चैस्ट पेन हो रहा है। तब दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर की कुछ दिन से तबीयत खराब थी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सलिल साकल्ल ने बताया कि डॉ. जितेंद्र कैथल कॉलेज में पीजी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। दो-तीन दिन से उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने कॉलेज से बुखार का कहकर छुट्‌टी ली थी। बुधवार को उन्हें चैस्ट पेन हुआ था। इसके चलते डॉ. कैथल ने ईसीजी कराया था। जो नॉर्मल आया था।

गुरुवार सुबह फिर से तबीयत खराब हुई थी। तब उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर से बात भी की थी। उन्होंने पूरी जांच कराने की सलाह दी थी लेकिन शाम होते-होते डॉ. कैथल की तबीयत फिर बिगड़ गई। टॉयलेट में गिर भी गए। दोस्तों ने बाथरूम से उठाकर बाहर निकाला। वे तत्काल नजदीकी शकुंतला हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने कहा किसी बड़े अस्पताल में दिखाइये। तब वे डॉ. कैथल को विशेष जूपिटर अस्पताल ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

दो-तीन महीने पहले ही शादी हुई

डॉ. जितेंद्र कैथल की दो-तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके चलते पत्नी और परिवार को दोस्तों ने तत्काल सूचना दी। पलासिया पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मौत को लेकर किसी पर शंका जाहिर नहीं की है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img