Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

BJP विधायक के करीबी कांग्रेस नेता पर FIR

खंडवा में एक कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामला रहवासी इलाकें में कार, मोटर वाहन में गैस रिफलिंग का है। जिसे लेकर आरोपी नेता के पड़ोसी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। शिकायत के बाद शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंची पुलिस को गैस सिलेंडर सहित रिफलिंग का सामान मिला।

मामला मूंदी नगर का है। टीआई राजेंद्र नरवरिया के मुताबिक वार्ड नंबर 11 स्थित गढ़ी मोहल्ला निवासी राजीव कानूगो के घर से दो गैस सिलेंडर जब्त किए गए है। शिकायत मिली थी कि वे गैस रिफलिंग का काम करते है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वो स्वयं के वाहन में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिल करते थे। कानूगो के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी राजीव कानूगो कांग्रेस नेता होकर भाजपा विधायक नारायण पटेल का करीबी है।

शिकायतकर्ता गोपाल यादव का कहना है कि मोहल्ले में घनी आबादी होने के बावजूद राजीव कानूनगो बीते 3-4 महीने से गैस रिफलिंग का काम कर रहा था। पास में ही पानी की बड़ी टंकी भी है। इस कारण खतरें का अंदेशा बना हुआ रहता था। हम लोगों ने राजीव से कहा कि ये काम बंद कर दो। लेकिन वो विधायक के नाम की धौंस देकर कहता था कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जिस पर हमने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पांच सिलेंडर मिले थे।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img