Thursday, June 25, 2026
27.3 C
Bhopal

भोपाल में मंत्री ने लगाई झाड़ू, सड़कों के गड्‌ढे देखें

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को भोपाल के सुभाष नगर इलाके में झाड़ू लगाकर सफाई की और सड़कों के गड्‌ढे देखें। उन्होंने गड्‌ढों को तुरंत भरने को कहा। करीब एक घंटे तक वे इलाके में घूमे। इस दौरान महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई भी की गई।

नरेला विधानसभा के 17 वार्डों में अगले 5 दिन यानी, 30 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसकी शुरुआत शनिवार को मंत्री सारंग ने खुद सफाई करके की। इस दिन वार्ड-36, 39, 44 और 79 से अभियान चला।

घर के साथ गली-मोहल्लों की सफाई भी जरूरी मंत्री सारंग ने बताया, दिवाली पर हम अपना घर सजाते हैं। सफाई करते हैं। इसके साथ गली-मोहल्ले और कॉलोनी भी साफ होने चाहिए। इसलिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान की शुरुआत की है। यहां के एक-एक वार्ड में 30 अक्टूबर तक अभियान चलेगा। इस दौरान सीवेज-सड़क की सफाई, सड़कों की मरम्मत करेंगे। वहीं, बंद स्ट्रीट लाइट चालू किया जाएगा। ताकि, दिवाली पर शहर रोशन हो सके।

सड़कों की मरम्मत भी करेंगे बारिश के चलते भोपाल की ज्यादातर सड़कें जर्जर हो गईं। जिनकी मरम्मत की जरूरत है। इस अभियान में इन सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। ताकि, लोगों को परेशानी न हो। खासकर गली-मोहल्ले और कॉलोनियों की सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

महापुरुषों की मूर्तियों को भी सवारेंगे मंत्री सारंग ने बताया कि अभियान में महापुरुषों की मूर्तियों को भी संवारेंगे। उनकी सफाई होगी और रंग-रोगन किया जाएगा।

Hot this week

इंदौर: पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, भारी मात्रा में जखीरा जब्त

​इंदौर। आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी...

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img