Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल के अवधपुरी में बीच सड़क पर पोल, मंत्री नाराज

भोपाल के अवधपुरी इलाके में कंचन नगर बीडीए रोड पर बीच सड़क पर बिजली के पोल है। इससे कई हादसे हो चुके हैं। पोल की अब तक शिफ्टिंग नहीं होने पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बिजली कंपनी को जल्द ही पोल शिफ्ट करने को कहा है

यह सड़क कंचन नगर से पूर्वांचल (अवधपुरी) तक जाती है। इससे बीडीए, गिरनार समेत कई इलाके जुड़े हैं। हर रोज एक से दो लाख लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में उन्हें न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि हादसों का डर भी बना रहता है। इलाके के मोहित ने बताया, कई पोल सड़क के बीचों-बीच है। जिससे गाड़ियां नहीं निकल पाती। पिछले डेढ़ साल से दिक्कत है। बावजूद उसे हल नहीं किया जा रहा।

मंत्री ने कहा- जल्द शिफ्ट किया जाए राज्यमंत्री गौर हाल ही में इलाके के दौरे पर पहुंची थीं। इस दौरान लोगों ने उन्हें बीचों-बीच खड़े बिजली के पोल के बारे में बताया। उन्होंने बिजली कंपनी के अफसरों कहा कि सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर और पोल को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए। ताकि रहवासियों को दिक्कत न हो।

मंत्री बोलीं- ट्रांसफॉर्मर की वजह से दिक्कत

बीच सड़क पर एक ट्रांसफॉर्मर है। उसी से बिजली की लाइन और पोल जुड़े हैं। सबसे पहले ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट होगा। फिर पोल की शिफ्टिंग की जाएगी। एक सप्ताह में यह काम पूरा करने को कहा है।

अफसर बोले- राशि जमा होगी तो शिफ्ट करेंगे इधर, बिजली कंपनी के सिटी सर्किल महाप्रबंधक बीबीएस परिहार का कहना है कि कंपनी अपने खर्च पर कोई शिफ्टिंग नहीं करती है। जिसकी सड़क है, वही राशि जमा करेगा तो शिफ्टिंग की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img