Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में शादी डॉटकॉम से दोस्ती,फिर युवती से रेप:पीड़िता के साथ सात महीने लिवइन में रहा आरोपी, शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। दोनों का परिचय शादी डॉटकॉम के जरिए हुआ था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोपी युवक मुरैना का रहने वाला है।

आरोपी जल्द शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार संबंध बनाता रहा। युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एसआई संगीता काजले ने बताया कि 24 वर्षीय पीड़िता कोलार इलाके में किराए से रहती है। वह मूल रूप से गाड़रवाड़ा की रहने वाली है। तीन साल पहले एमबीए की पढ़ाई करने भोपाल आई थी। पीजी करने के बाद यहीं प्राइवेट जॉब करने लगी। उसने शादी डॉटकॉम पर अपनी प्रोफाइल अपलोड कर रखी थी।

इसी प्लेटफार्म पर उसकी मुलाकात मुरैना निवासी अभिषेक उपाध्याय से हुई। आरोपी खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। पिछले सात महीने से आरोपी पीड़िता के साथ लिव-इन में रह रहा था। उसने जल्द शादी का भरोसा दिलाकर पीड़िता के साथ कई बार संबंध बनाए।

शादी का दबाव बनाने पर भाग गया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह गुपचुप तरीके से उसे छोड़कर चला गया। उसका कॉल भी उठाना बंद कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img