Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- मप्र में 1.60 करोड़ सदस्य बने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर राजधानी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां संगठन पर्व को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नरेश बंसल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2 सितंबर से शुरू हुए सदस्यता अभियान में अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोग बीजेपी से जुड़ चुके हैं। पार्टी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट तय किया था। वहीं 15 अक्टूबर से शुरू हुआ सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलेगा। शर्मा ने सदस्यता अभियान में अच्छा काम करने वालों की तारीफ करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा और इंदौर ने इतिहास रचा है। शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में भोपाल उत्तर और मध्य से भी भाजपा का विधायक होगा।

आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों की परफॉर्मेंस खराब

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि अंबाह, अटेर, खरगापुर, पानसेमल समेत आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्र में संगठन का सदस्यता परफॉर्मेंस बहुत ही खराब है। इसे ठीक करने के लिए कार्यशाला में इन जिलों के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभी भले ही चुनाव नहीं है लेकिन संगठन की व्यवस्था सुधारने का समय है। संगठन पर्व के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का जो अभियान चलाया गया है, उसमें लगातार काम करते रहना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यता का टारगेट डेढ़ करोड़ के बजाय 2 करोड़ करने के लिए कहा है। यह लक्ष्य बहुत कठिन नहीं है। इसे हासिल करने के लिए जुटना है।

हितानंद ने कहा, इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला के क्षेत्र में सबसे अधिक सदस्य बनाए गए हैं। इंदौर लोकसभा क्षेत्र सदस्य बनने में पूरे प्रदेश में आगे रहा है। हमारे पास बूथ की जानकारी नहीं होना चैलेंज है। लखनादौन, गंधवानी, केवलारी, परसवाड़ा, सैलाना, भगवानपुरा, लांजी समेत कई विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य से 50% कम सदस्य बनाए गए हैं। यह चिंता का विषय है।

संगठन चुनाव के लिए दूसरी विधानसभाओं से आएंगे पदाधिकारी

प्रदेश संगठन महामंत्री शर्मा ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए जो पदाधिकारी नियुक्त होंगे वह दूसरी विधानसभा से आएंगे और ऐसे व्यक्ति ‌को संगठन की जानकारी होना जरूरी है। ऐसे व्यक्ति का चयन करके ही भेजना है। यह व्यवस्था मंडल के चुनाव के लिए की जाना है। इसके लिए 27 अक्टूबर के पहले जानकारी भेजना है। 7, 8 और 9 नवंबर को मंडल स्तर की कार्यशाला होगी। इसके बाद शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच कोर कमेटी का गठन होगा। इसमें जिले के पदाधिकारी सांसद, विधायक, नगर निगम अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शामिल होगें।

हर पदाधिकारी कम से कम 10 महिला सदस्य बनाएंगे

हितानंद ने कहा कि सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सांसद, विधायक पार्टी के पदाधिकारी कम से कम 10 महिला सदस्य बनाएंगे। अधिक से अधिक महिलाओं को बीजेपी सदस्य बनाने के लिए कोई टारगेट नहीं है, आगामी 3,4,5 नवम्बर को जिलों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के पदाधिकारी कोई भी तारीख चुन सकते हैं। प्राथमिक सदस्यता के लिए पोर्टल 15 नवंबर तक खुला रहेगा। युवा, महिला और गरीब को भी सदस्य बनने पर फोकस करना है गरीबों में खास तौर पर एससी एसटी को सदस्य बनना है

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img