Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल के दो परिवारों में जमकर चले डंडे

भोपाल के निशातपुरा इलाके में शुक्रवार रात दो परिवारों के बीच पुराने विवाद के चलते जमकर लात-घूसे और डंडे चले, जिसमें 4 लोग घायल हुए है। बताया गया कि आगजनी की घटना में एक बाइक भी जलकर खाक हो गई। दोनों पक्ष की तरफ से शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटों के विवाद में जमकर चले लात-घूसे

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक आशीष शर्मा (41) कृष्णा नगर करोद में रहते हैं और इलेक्ट्रीशियन हैं। उनके घर के सामने ही शिवम पांडे परिवार के साथ रहते हैं। दोनों के बेटों में पुरानी बात को लेकर विवाद है। आशीष ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अभय शर्मा शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था, रास्ते में पड़ोसी का बेटा भोलू पांडे मिला। उसने अभय को रोककर गालियां दी और धमकाया। इस बात की शिकायत अभय ने घर आकर की।

घर में घुसकर आगजनी की शिकायत

जब आशीष और अभय शिकायत लेकर शिवम पांडे के पास पहुंचे तो पांडे ने बेटे का पक्ष लेते हुए पिता-पुत्र से बदसलूकी की। इतना ही नहीं शिवम और उसके बेटे भोलू ने डंडे से आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में अभय और आशीष ने भी पड़ोसी पिता-पुत्र के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में शिवम ने आरोप लगाया कि आशीष और अभय ने उनके घर में घुसकर आगजनी की थी, जिसमें बाइक जलकर ख़ाक हो गई।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

दोनों पक्षों की शिकायत पर फिलहाल मारपीट और धमकाने सहित गाली देने की धारा में केस दर्ज किया है, आगजनी मामले की जांच की जा रही है।

रुपेश दुबे, थाना प्रभारी

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img